डभरा(एचकेपी 24 न्यूज)।सड़क पार कर रही महिला की ट्रेलर की चपेट में आने के मौत के बाद चक्काजाम करने वाले 7 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।पुलिस के अनुसार डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सपोस में रविवार की सुबह लगभग 8 बजे श्रीमती सती रथ (50)पति भागीरथी रथ सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार आ रही ट्रेलर ने महिला को चपेट में ले लिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चंद्रपुर-डभरा मार्ग पर मुआवजा राशि की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। लगभग चार घंटे चंद्रपुर-डभरा मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी और 25 हजार रूपए सरकारी सहायता राशि मृतक के परिजनों को दी गई। तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए और चक्काजाम समाप्त हुआ। घटना के बाद पुलिस ने चक्काजाम करने वाले आरोपी विदेशी रात्रे, सुकरी चंद रात्रे, कमल साहू, दिनेश रात्रे, सुरली पटेल, हरि साहू व संतोष साहू के खिलापᆬ भादवि की धारा 147, 341 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal