जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा निर्वाचन की मतगणना गुरूवार 23 मई को प्रातः 8 बजे से जांजगीर शासकीय पाॅलिटेक्निक भवन में होगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना केन्द्र के 100 मीटर तक नो व्हीकल जोन चिन्हांकित किया गया है। जिसके फलस्वरूप पालिटेंक्निक के सामने वाली सड़क से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पेण्ड्री की ओर से जिला अस्पताल आने के लिए वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करना होगा। पेण्ड्री से केरा रोड होकर कचहरी चैक होते हुए जिला अस्पताल पहुंचा जा सकता है। इसी प्रकार छोटे वाहन पेण्ड्री जर्वे केनाल मार्ग से जिला अस्पताल पहुंच सकते है। मतगणना स्थल पर वाहनों के लिए दो स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। पाॅलिटेक्निक परिसर के अंदर पार्किंग पी-1 में प्रत्याशी एवं उनके मतगणना अभिकर्ता वाहन रख सकेंगे। इसी प्रकार पालिटेक्निक के सामने पी-2 पार्किंग में मीडिया प्रतिनिधि व मतगणना में नियुक्त अधिकारी अपना वाहन रख सकेंगे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal