जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा निर्वाचन की मतगणना गुरूवार 23 मई को प्रातः 8 बजे से जांजगीर शासकीय पाॅलिटेक्निक भवन में होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया एवं मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। एसपी श्रीमती पारूल माथुर ने कानून व्यवस्था के संबंध में सीआरपीएफ व पुलिस अधिकारियो को निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना दिवस के दिन सभी अधिकारी कर्मचारी निर्धारित समय के पूर्व कार्यस्थल पर उपस्थित हो जाए। निर्धारित स्थल पर वाहन पार्किंग कर सुरक्षा जांच के बाद ही मतगणना स्थल में प्रवेश कर सकेंगे। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिंक यंत्र अथवा अन्य समान अंदर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्व वाले स्थान के अलावा अन्य स्थानों पर नहीं जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पेयजल, भोजन, विद्युत व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal