Breaking News

जांजगीर-चांपा:-प्रगतिशील कृषको की बैठक संपन्न,कृषि आधारित उद्योग एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाई के संबंध में चर्चा की गई…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ की अध्यक्षता में कृषि आधारित उद्योग एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना के संबंध में जिले के प्रगतिशील कृषकों की बैठक आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि जांजगीर-चांपा जिला कृषि प्रधान जिला है। जिले में कृषि आधारित उद्योग और फुड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना से किसानों को अधिक लाभ होगा। यूनिट की स्थापना से विभिन्न प्रकार के फसलों के उत्पादन में किसानों की रूचि बढ़ेगी। स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा। इसी प्रकार कृषि आधारित उद्योग की स्थापना से कृषि उत्पाद को अधिक समय तक संरक्षित रखा जा सकेगा। इन उद्योगों के लगने से उत्पाद(कच्चा माल) की मांग निरंतर बनी रहेगी। किसानों का उत्साह भी बना रहेगा। बैठक में उपस्थित किसानों ने भी कृषि उत्पाद की  संभावनाओं पर चर्चा की। दुग्ध उत्पादन, पशुपालन, मत्स्य उद्योग, जैविक खेती, आधुनिक यंत्रों के उपयोग एवं उपलब्धता, फल, दलहन, तिलहन, सब्जी के उत्पादन पर चर्चा की गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन, जिला व्यापार उद्योग के महाप्रबंधक, उप संचालक कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …