Breaking News

जांजगीर-चांपा:-डाॅक्टर अंबेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड के लिए कलेक्टर ने दिया कुमारी अंजली बघेल को सम्मान राशि का चेक…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय दिल्ली द्वारा जांजगीर  की कुमारी अंजली बघेल को डाॅक्टर अंबेडकर नेशनल अवार्ड के लिए चयनित किया है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज जिला कार्यालय में डाॅक्टर अंबेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड के तहत 20 हजार रूपये की सम्मान राशि का चेक प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय दिल्ली द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग की प्रतिभावान छात्रों को कक्षा 12वीं में मेरिट में स्थान प्राप्त करने पर यह सम्मान राशि प्रदान किया जाता है। कुमारी अंजली बघेल ने वर्ष 2017 में जांजगीर के ज्ञानभारती स्कूल से 12वीं कक्षा में मेरिट में स्थान बनाया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …