जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने कहा है कि लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत 23 मई को शासकीय पालिटेक्निक कालेज पेण्ड्रीभांठा में आयोजित मतगणना के लिए सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मतगणना में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपादन में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपेे हुए दायित्वों का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशांे के अनुरूप करने के निर्देश दियें। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने लोकसभा निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री विरेन्द्र भूषण की उपस्थिति में आज नवीन लाईवलीहुड कालेज पेण्ड्रीभांठा में समय-सीमा की बैठक में यह निर्देश दिये।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बनसोड़ ने जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक में कहा कि लोकसभा निर्वाचन के तहत 23 मई को प्रातः 8 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसके पूर्व मतगणना कार्य से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी सुबह 6 बजे से अपना परिचय पत्र के साथ मतगणना स्थल और सुबह 7 बजे तक मतगणना टेबल में उपस्थित होना होगा। उन्होंने कहा है कि प्रवेश पत्र के बिना किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी-कर्मचारी किसी कारणवश अपना प्रवेश पत्र अब तक नहीं बनवा पाये हैं। उन्हें जिला निर्वाचन कार्यालय से तत्काल प्रवेश पत्र बनवाने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना में सबसे पहले डाकमत पत्रों की गिनती की जाएगी। डाकमत पत्रों की गिनती में आधा घंटे से अधिक का समय लगने पर समांनांत्तर रूप से ईव्हीएम मशीनों से भी मतगणना शुरू हो जाएगी। ईव्हीएम मशीनों से गणना समाप्त होने के बाद प्रत्येक विधानसभा के लिए चिन्हांकित पांच-पांच व्हीव्हीपैट मशीन में प्राप्त पर्चियों की गिनती की जाएगी। व्हीव्हीपैट के पर्चियों की गिनती के लिए अलग से गणना टेबल की व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह प्रेक्षक प्रत्येक राउण्ड में किन्ही दो ईव्हीएम मशीनों का दोबारा रेण्डम मतगणना करा सकेंगे। बैठक में उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर अभ्यर्थी और उनके एजेंट उपस्थित रह सकेगे। एक मतगणना केन्द्र के लिए नियुक्त एजेंट दूसरे मतगणना केन्द्र में नहीं जा सकेंगे। इस अवसर पर उन्होने मतगणना स्थल पर तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल यूनिट की उपस्थिति पेयजल, विद्युत व्यवस्था और इंटरनेट सुविधा, साफ-सफाई, बेरिकेटिंग, पार्किंग सहित अन्य सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में सहायक कलेक्टर एवं चांपा अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री राहुल देव, अपर कलेक्टर द्वय श्री ए.के. घृतलहरे एवं श्रीमती लीना कोसम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal