कोरिया(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री भोस्कर विलास संदिपान की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रोरेट के सभाकक्ष में वन अधिकार के व्यक्तिगत दावों की आनलाईन एंट्री की प्रगति के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने वन अधिकार दावों की निरस्त एवं स्वीकृत प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वन अधिकार पट्टा सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाष्त नहीं की जायेगी। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित प्रपत्र में अनुभागवार स्वीकृत दावों की संख्या, प्रपत्र अ पूर्ण दावों की संख्या एवं अपूर्ण दावों की संख्या, निरस्त दावों की संख्या, प्रपत्र ब पूर्ण दावों की संख्या एवं अपूर्ण दावों की संख्या की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को नियत समय सीमा में आनलाईन एंट्री हेतु आवश्यक निर्देश दिये।इसी प्रकार बैठक में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आबादी भूमि का पट्टा वितरण, भू-अर्जन, नामांकन, सीमांकन और बंटवारा से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने की बात कही। बैठक में संबंधित अधिकारी द्वारा प्रपत्र अ के पूर्ण दावों एवं अपूर्ण दावों, प्रपत्र ब के पूर्ण दावों एवं दावों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति सहित जिले के सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, वन विभाग के अधिकारी, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal