जांजगीर -चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड के मार्गदर्शन में 23 मई को होने वाली मतगणना स्थल शासकीय पालीटेक्निक कालेज में ई्रव्हीएम मशीनों के परिवहन एवं सीलिंग कार्य के लिए नियुक्त कर्मियो को प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण आज प्रातः11 बजे से जिला पंचायत परिसर स्थित पुराना लाइवलीहुड कालेज के सभा कक्ष में दिया गया। प्रशिक्षण जिला स्तरीय मास्टर टेªनर सहायक प्राध्यापक श्री आर,के,पाण्डेय, सहायक प्राध्यापक श्री एस, के,मधुकर, सहायक प्राध्यापक श्री कलेश्वर प्रसाद कुर्रे एवं क्रेडा विभाग के सहायक अभियंता श्री भानुप्रताप मिरी द्धारा दिया गया।प्रशिक्षण में बताया गया कि स्ट्रांग रूम से मतगणना हाल तक कन्ट्रोल यूनिट लाने एवं मतगणना उपरांत कन्ट्रोल यूनिट स्ट्रांग रूम में रखना तथा सीलिंग कार्य बेहद संवेदन शील है इसमें पुरी सतर्कता और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम से मतगणना हाल तक कन्ट्रोल यूनिट लाने एवं मतगणना उपरांत कन्ट्रोल यूनिट स्ट्रांग रूम में रखने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने परिवहनकर्ता कमियों को प्रभारी अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करने की बात की। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल में मोबाइल फोन, पेन, तम्बाकू, पान, सिगरेट नहीं ले जा सकेंगे। उन्होंने परिवहन कर्ता कर्मियो को प्रात: 6 बजे और सीलिंग कार्य के लिए नियुक्त कर्मियो को दोपहर 2 बजे मतगणना स्थल पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्धारा उपलब्ध परिचय पत्र के साथ उपस्थित होने की बात कही । इस अवसर पर परिवहन एवं सीलिंग कार्य के लिए नियुक्त कर्मियो को अनुशासित रह कर कार्य करने की भी समझाईश दी गई तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। प्रशिक्षण में सम्बंधित अधिकारी भी मौजुद थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal