Breaking News

जांजगीर-चांपा:-लोकसभा निर्वाचन 2019 मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर तैनात रहेंगे कार्यपालिक दण्डाधिकारी…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत 23 मई को शासकीय पालिटेक्निक कालेज पेण्ड्रीभांठा में आयोजित मतगणना कार्य को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी तैनात रहेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने पालिटेक्निक कालेज पेण्ड्रीभांठा में 100 मीटर की दूरी पर गेट नंबर 1 में जांजगीर अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री के एस पैकरा को, गेट नंबर 2 में तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी जांजगीर श्री प्रदीप गुप्ता को, गेट नंबर 3 में तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी चांपा श्री राम विजय शर्मा को और गेट नंबर 4 में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी जांजगीर श्री कमल किशोर पाटनवार को तैनात रहने के निर्देश दिये हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …