जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत डाकमत पत्रों की गणना में रिटर्निंग आफिसर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के सहयोग हेतु गणना पर्यवेक्षकों एवं गणना सहायकों की नियुक्ति की गई है। डाकमत पत्र की गणना के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन को नोडल अधिकारी एवं जिला योजना और सांख्यिकी विभाग के उप संचालक श्रीमती पायल पाण्डेय को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। गणना पर्यवेक्षक के रूप में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जांजगीर के प्राचार्य श्री रामगोपाल तिवारी, ठाकुर छेदीलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डाॅ. गिरीश नंदन सिंह, कार्यालय विकाखण्ड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ के प्राचार्य श्री बिहारीलाल जांगड़े, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलतरा के प्राचार्य श्री आनंद स्वरूप सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी बलौदा के प्राचार्य श्री राम प्रसाद पाटले, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजपुर के प्राचार्य श्री आर के राठौर, कार्यालय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर के प्राचार्य श्री लक्ष्मीकुमार पाण्डेय एवं व्याख्याता श्री गोपेश कुमार साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिसोरा के प्राचार्य श्री शत्रुहन लाल नेताम एवं कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ के प्राचार्य श्री एल आर साहू को नियुक्त किया गया है।इसी तरह गणना सहायक के रूप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कापन के प्राचार्य श्री रविन्द्र कुमार चारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ के प्राध्यापक डाॅ. तारनीश गौतम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहरिया के प्राचार्य श्री टी पी साहू, शासकीय हाईस्कूल जावलपुर के प्रचार्य श्री संदीप श्रीवास्तव, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ के प्राचार्य श्री आंेकार सिंह कछवाहा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धाराशिव के प्राचार्य श्री उत्तमलाल तारन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिस्दा के प्राचार्य श्रीलखनलाल साहू, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलतरा के प्राचार्य श्री मोहनलाल कश्यप, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमंदा के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार रथ और कार्यालय अनुसंधान अधिकारी अधिकारी गुण नियंत्रण इकाई जांजगीर के सहायक अनुसंधान अधिकारी श्री शेख नवाज मोहम्मद को नियुक्त किया गया है।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal