जांजगीर- चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।पोषण अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के 2235 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुपोषण चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। माह के प्रथम एवं तृतीय गुरूवार को सुपोषण चौपाल के लिए दिन निर्धारित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार ने मालखरौदा परियोजना के ग्राम मोहंदीकला के आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित सुपोषण चौैपाल में शामिल हुई। योजना के तहत एक बच्चें का अन्न प्रासन्न किया गया। श्रीमती चखियार ने बताया कि चौैपाल में विभिन्न पांच प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती है। जिसमें स्कूल पूर्व अनौपचारिक शिक्षा, पोषण दिवस, जनस्वास्थ्य दिवस, अन्नप्रासन्न गोदभराई आदि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मोहंदीकला में आयोजित चैपाल में परियोजना अधिकारी श्रीमती रेखा श्रीवास्तव सेेक्टर पर्यवेक्षक दीप्ती महिलांगे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व ग्रामीण उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal