जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के लिए मतगणना की प्रशिक्षण प्रारंभ कर दी गयी है। रिटर्निंग आॅफिसर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पोस्टल बैलेट (पीबी) और ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीबीएस प्रभारी एवं जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग की उपसंचालक श्रीमती पायल पाण्डेय ने बताया कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 7 हजार 622 पीबी और ईटीपीबीएस जारी किया गया है। जिसमें 5 हजार पोस्टल बैलेट एवं दो हजार 622 ईटीपीबीएस शामिल है। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के लिए प्राप्त सभी पीबी और ईटीपीबीएस की गणना रिटर्निंग आॅफिसर के समक्ष जांजगीर में बनाये गये मतगणना परिसर में की जाएगी। गणना प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी अथवा अभिकर्ता उपस्थित रह सकतें है, उनके लिए प्राधिकार पत्र जारी किया जाएगा। मतगणना के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एवं मास्टर ट्रेनर डाॅ चन्द्रजीत राठौर ने मतगणना प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। पीबी व ईटीपीबीएस के साथ संलग्न प्रपत्रों का परीक्षण एवं गणना पत्रक तैयार करने आदि के संबंध में बताया। निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री जी पी साहू ने बताया कि गणना के लिए रिजर्व सहित कुल 24 अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौपी गयी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण में गणना के लिए नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी एवं निर्वाचन कार्यालय के प्रशिक्षण प्रभारी उपस्थित थे।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal