जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने चालू माह मई एवं माह जून के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की संभावना को देखते हुए चिकित्सकों के अवकाश को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है। इस संबंध में उन्होने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किये गये हैं। कलेक्टर श्री बनसोड़ ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन एवं वैश्विक तापमान में औसत रूप से हुई वृद्धि के कारण विगत कुछ वर्षो से माह मई एवं माह जून के दौरान भीषण गर्मी पड़ने एवं लू चलने इत्यादि के बढ़ती हुई प्रवृत्ति देखा गया है। तापमान बढ़ने एवं वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित होता है एवं जनसाधारण को स्वास्थ्यगत गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए चिकित्सकों के अवकाश को पूणर्तः प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने समस्त चिकित्सकों एवं उनके मैदानी अमलों को मुख्यालय में अनिवार्यतः उपस्थित होकर सतर्कता एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के निर्देश दिये हैं।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal