Breaking News

जांजगीर-चांपा:-ईटीपीबीएस के संबंध में प्रशिक्षण,गोपनीयता एवं सावधानी आवश्यक….

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिशन पोस्टल बैलेट सिस्टम) के संबंध में आज सहायक रिटर्निंग आॅफिसर एवं आईटी सेल के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण मेें भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।  एनआईसी के डीआईओ श्री अमीत अग्रवाल और निर्वाचन कार्यालय के असिस्टेंट प्रोग्रामर श्री प्रकाश थवाईत ने क्यूआर (क्वीक रिस्पांस) कोड रीड करने, गणना पत्रक तैयार करने आदि के संबंध में बताया। उन्होंने बताया कि लिफाफा ‘ए‘ के बाद घोषणा पत्र ‘बी‘ और इनर लिफाफा ‘सी‘ का क्यूआर कोड रीड किया जाएगा। क्यूआर कोड रीड नहीं करने की स्थिति में लिफाफा के ऊपर लिखे नंबर को इंटर करना होगा। प्रशिक्षण में तकनीकी समस्याओं के निराकरण के बारे में जानकारी दी गई। आईटी सेल के अधिकारियो की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …