जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा आगामी 08 मई से 09 जून तक डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संबंधित विभागों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभाग के मैदानी अमला को प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया है। डायरिया के लक्षण, प्राथमिक उपचार, ओआरएस घोल तैयार करने एवं उसके उपयोग, जिंक टेबलेट के उपयोग आदि के बारे में प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रो में आवश्यक दवाईयां उपलब्ध रहे। चिकित्सकों को भी इस संबंध में निर्देश जारी किया जाय। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ विजय अग्रवाल ने बताया कि डायरिया की स्थिति में तत्काल घरेलू उपचार किया जाना चाहिए। ओआरएस का घोल घर में ही तैयार किया जा सकता है। स्वास्थ्य केन्द्रों में भी ओआरएस का पाउच निःशुल्क उपलब्ध है। मरीज के ईलाज के लिए समीप के स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक, मितानिन स्वास्थ्य कार्यकर्ता से भी संपर्क किया जा सकता है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत, अपर कलेक्टर श्री ए के धृतलहरे, श्रीमती लीना कोसम, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal