Breaking News

जांजगीर-चांपा-मतगणना के संबंध में प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण,प्रत्याशियों और अभिकर्ताओं की बैठक आयोजित…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रत्याशियों और अभिकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम और डिप्टी डीईओ श्री बजरंग दुबे ने मतगणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया।बैठक में बताया गया कि आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 23 मई को जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी। मतगणना की कार्यवाही प्रातः 8 बजे प्रारंभ हो जाएगी। जांजगीर-चांपा जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रो की मतगणना शासकीय पालिटेक्निक भवन में होगी एवं बलौदाबाजार-भांठापारा जिले के कसडोल और बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना बलौदाबाजार के  कृषि उपज मण्डी परिसर में होगी। अपर कलेक्टर ने बताया कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के लिए प्राप्त सभी पोस्टल बैलेट की गणना शासकीय पालिटेक्निक भवन में रिटर्निंग आफिसर के टेबल में की जाएगी। मतगणना के पूर्व स्ट्रांग रूम का सील खोला जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थी अथवा उनके अभिकर्ता उपस्थित रह सकते हैं। मतगणना अभिकर्ताओं का परिचय पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्धारित प्रपत्र 18 में दो फोटो के साथ संबंधित विधानसभा क्षेत्र के एआरओ के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। मतगणना केन्द्र में केलकूलेटर, पेन, कागज, पाउच आदि अंदर ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। मतगणना अभिकर्ताओं की बैठक व्यवस्था निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की जा रही है। बैठक में बताया गया कि मतगणना परिसर के 100 मीटर क्षेत्र को नो व्हीकल जोन बनाया गया है, इस क्षेत्र में वाहनों को प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परिसर के बाहर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में प्रत्याशी व अभिकर्ता उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …