Breaking News

जांजगीर-चांपा:-कलेक्टर के मार्गनिर्देशन पर प्लेसमेंट कैम्प कल 8 मई से…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प में सुरक्षा गार्ड एवं सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए तिथियां निर्धारित कर  दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 मई को आईटीआई डभरा, 9 मई को आईटीआई जैजैपुर, 10 मई को आईटीआई सक्ती, 13 मई को आईटीआई जांजगीर, 14 मई को आईटीआई अकलतरा और 15 मई को आईटीआई पामगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन होगा। प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन पूर्वान्ह 11 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक युवा रोजगार  पंजीयन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …