Breaking News

जांजगीर-चांपा:-जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,थल सेना भर्ती रैली 1 जून से, आनलाईन पंजीयन 16 मई तक,थल सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण,प्रशिक्षण 10 मई से…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।थल सेना में भर्ती के लिए जिले के युवाओं को सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है। इस हेतु बिलासपुर जिले के बहतराई स्टेडियम में एक जून से दस जून तक भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती रैली में भाग लेने हेतु युवा अपना आनलाईन पंजीयन  16 मई तक करा सकते हैं। थल सेना भर्ती रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग और सैनिक ट्रेडमेन के पदों पर भर्ती की जाएगी। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में थल सेना भर्ती रैली में शामिल होने का आग्रह किया है। जिला रोजगार अधिकारी सुश्री चारूचित्रा साय ने आज यहां बताया कि कलेक्टर श्री बनसोड़ के निर्देश पर थल सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं के लिए भर्ती रैली के पूर्व विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। विशेष प्रशिक्षण 10 मई से शुरू होगा। और यह प्रशिक्षण 30 मई तक चलेगा। प्रशिक्षण भूतपूर्व सैनिकों के सहयोग से इंदिरा उद्यान अकलतरा, हाईस्कूल मैदान जांजगीर(पुलिस ग्राउण्ड), नवागढ़, सक्ती एवं बम्हनीडीह में दिया जाएगा।प्रशिक्षण में युवाओं को शारीरिक परीक्षण के अतिरिक्त सेना भर्ती के संबंध में अन्य जानकारी भी दी जाएगी। जिले के सभी ऐसी युवा अभ्यर्थी जो सेना में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक है, वेे शारीरिक परीक्षण में शामिल होकर इसका लाभ ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा अथवा मोबाइल नंबर – 7999631966 पर संपर्क किया जा सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …