जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा गुरूवार 9 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक पीपीटी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में 1397 परीक्षार्थियों के लिए जांजगीर के चार केन्द्रों में बैठक व्यवस्था की गई है। परीक्षा के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री एसएस पैकरा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज परिवहन अधिकारियों, उड़नदस्तादल, केन्द्रा अध्यक्षों, पर्यवेक्षकों एवं परीक्षा से संबधित अधिकारियों के बैठक लेकर छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल के निर्देशों से अवगत कराया। कलेक्टर कार्यालय के वरीष्ठ लिपिक श्री एस के यादव ने परीक्षा से संबंधित निर्देशों से संबधित दस्तावेजों का वितरण किया।जांजगीर के शासकीय कन्या नवीन महाविद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक, श्री हनुमान बगस गट्टानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal