पामगढ(एचकेपी 24 न्यूज)।शासकीय महामाया विद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप में स्कूल के ही पूर्व में रहे व्याख्याता शिक्षक पर वही के व्याख्याता को गाली गलौज एंव धमकी देने का आरोप लगा हैं।शिकायत के अनुसार पूर्व में राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला को अपनी पत्नी को नकल कराने के कारण मुलमुला अटैच किया गया हैं।तत्कालीन प्राचार्य राजेश कुमार मिश्रा ने शिकायत की है कि उन्हें स्कूल के वाट्सएप ग्रुप में राजेन्द्र शुक्ला के द्वारा गाली गलौच किया गया है। जिसको लेकर राजेश कुमार मिश्रा ने जांजगीर कलेक्टर,जांजगीर एसपी,पामगढ एसडीएम एंव पामगढ़ थाना में जाकर उनके खिलाफ जांच कर कार्यवाही करने का मांग किया है। मिश्रा के द्वारा बताया गया है कि स्कूल के वाट्सएप ग्रुप में राजेंद्र शुक्ला के द्वारा अनाप-शनाप बातें लिखी गई है।वही गाली-गलौच करने के साथ ही धमकी देने का आरोप लगाया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal
