Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-लोकसभा निर्वाचन 2019 प्रत्येक विधानसभा के पांच-पांच व्हीव्हीपैट के पर्चियों की होगी गिनती…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2019 की मतगणना के दौरान प्रत्येेक विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच व्हीव्हीपैट में प्राप्त पर्चियों की गिनती की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मतगणना के दौरान व्हीव्हीपैट के पर्चियों की गिनती के लिए अलग से गणना टेबल की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा के पांच-पांच व्हीव्हीपैट का चयन लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। गणना के पश्चात कंट्रोल यूनिट के रिकार्ड से मिलान भी किया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …