रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सुकमा के गोलापल्ली थाना क्षेत्र की है. यहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा था. तभी आज रविवार 5 मई को शाम 5 बजे के करीब नक्सली आए और वहां मौजूद आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया.एएसपी नक्सल शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें वाहनों को नुकसान हुआ है लेकिन किसी मजदूर को कोई नुकसान होने की खबर नहीं है.बता दें,सुकमा का गोलापल्ली क्षेत्र नक्सल प्रभावित जगह है. यहां आए दिन नक्सली आगजनी की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं.गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने पुलिस की गाड़ी को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया था. जिसमें 16 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे. यह हमला कुरखेड़ा इलाके से 6 किमी दूरी स्थित कोरची मार्ग पर लेंदारी पुल पर किया गया था.बता दें, छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके गढ़चिरौली में लंबे समय से नक्सली गतिविधियां चल रही हैं. नक्सलिय यहां से महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में आसानी से आ जा सकते हैं. इस इलाके से नक्सलियों को खदेड़ने के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाया जा रहा है.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal