Breaking News

रायपुर-पति की मौत की जांच के लिए 44 दिन से भटक रही महिला ने डीजीपी डीएम अवस्थी से की शिकायत,डीजीपी ने रायगढ़ एस पी को जमकर फटकारा,काम करो नही तो निकल जाएगी नेतागिरी…

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)। पति की मौत की जांच के लिए 44 दिन से भटक रही महिला ने डीजीपी डीएम अवस्थी से शिकायत किया। पुलिस की लापरवाही से नाराज डीजीपी ने रायगढ़ एसपी राजेश अग्रवाल और थानेदार ध्रुव कुमार को जमकर फटकार लगाई। प्रार्थी की मौजूदगी में ही डीएम अवस्थी ने विवेचना का ब्यौरा मांगा, लेकिन न तो थानेदार और एएसआई कुछ बता पाने की स्थिति में थे।न ही एसपी राजेश अग्रवाल कुछ कह पाए। इससे नाराज होकर डीजीपी अवस्थी ने कहा कि 44 दिन बाद भी इस मामले की विवेचना नहीं हो पाई है। 12 मार्च की यह घटना है, लेकिन अब तक जांच की दिशा आगे क्यों नहीं बढ़ाई गई? उन्होंने थानेदार को फटकार लगाते हुए पूछा कि क्या नौकरी की चिंता नहीं है?अवस्थी ने एसपी से पूछा कि कितने दिनों में विवेचना पूरी होगी? इस पर जवाब में उन्होंने कहा कि जल्द कर लेंगे। इस पर अवस्थी ने कहा कि मैं तुमसे बेहद नाराज हूं। काम का ये तरीका ठीक नहीं है। हम चाहे तो इस मामले को जांच के लिए सीआइडी में भी भेज सकते हैं। आपके इस कृत्य की जांच करा सकते हैं।उन्होंने दो टूक कहा कि यह कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही है। यदि कोई प्रकरण डीजीपी तक पहुंच रहा है, तो इससे स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं। हर रोज रायगढ़ से दर्जनों शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने एसपी से कहा कि यह पहला जिला है, काम करो नहीं तो नेतागिरी निकल जाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …