जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने जिले के विकासखण्ड अकलतरा के ग्राम नरियरा के श्री नरेन्द्र कुमार बरेठ के मृत्यु की जांच के लिए पामगढ़ अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी जांच अधिकारी नियुक्त किया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी पामगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री नरेन्द्र बरेठ की 8 नवंबर 2018 को अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा में उपचार हेतु लाया गया था। जिसे डाॅक्टर के परीक्षण उपरांत डाॅक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया। कलेक्टर श्री बनसोड़ ने श्री नरेन्द्र बरेठ की मृत्यु की जांच के लिए पामगढ़ अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति अपना तथ्य उपलब्ध कराना चाहते है वे 7 मई तक कार्यालयीन समय पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी पामगढ़ के न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal