Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-पामगढ़ में सुपोषण चौपाल आयोजित…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना पामगढ़ और आंगनबाड़ी केन्द्र नंदेली में सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार चौपाल में शामिल हुई। चैपाल में शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा में प्रवेश के लिए की जा रही गतिविधियो की जानकारी ली। पामगढ़ आंगनबाडी केन्द्र में सुपोषण प्याऊ का उद्घाटन किया। महतारी जतन कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं के साथ विभाग के अधिकारियों ने भोजन ग्रहण किया। गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं से चर्चा कर नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। आंगनबाड़ी केन्द्र में आने वाले बच्चों के अभिभावकों से भी बच्चों के प्राकृतिक विकास एवं पोषण आहार के संबंध में चर्चा की। चौपाल के दौरान व्यास नगर में बनाये गये पोषण वाटिका का भी भ्रमण किया गया। सुपोषण चौपाल के दौरान परियोजना अधिकारी श्रीमती मीरा घाटगे सहित विभाग के मैदानी अमला उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …