Breaking News

जांजगीर-चांपा:-कलेक्टर के निर्देश पर बासीन का श्रमिकों को वापस लाने नायब तहसीलदार की टीम झारखंड रवाना…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए प्राप्त आवेदन पर कार्यवाही करते हुए नायब तहसीलदार की टीम को झारखंड भेजा है। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदन पर कार्यवाही करते हुए झारखंड राज्य के जिला दण्डाधिकारी रांची को पत्र जारी कर प्रकरण की जांच करने एवं श्रमिकों को वापस भेजने के लिए कहा है।इसके साथ ही नायब तहसीलदार सक्ती श्री भोजकुमार डहरिया को दल प्रभारी बनाकर श्रमिकों को वापस लाने झारखंड भेजा है। इस टीम में श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम श्रम उप निरीक्षक एवं श्री अभय कुमार सहायक उप निरीक्षक भी टीम में शामिल है। श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सक्ती तहसील के ग्राम बासीन निवासी श्रीमती फूलबाई गोड़ ने श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया था।  आवेदन में बताया गया है कि झारखंड राज्य के थाना ओरमांझी ग्राम कुच्चु में बीबीसी ईंट भट्ठा में श्रमिक के रूप में कार्य करने गये खैरा गांव के पांच लोगों को बंधक बना लिया गया है। उन्हें वापस आने नहीं दिया जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …