जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।जांजगीर वनमंडल के वनमंडलाधिकारी एवं जिला लघुवनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित के प्रबंध संचालक ने बताया कि जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य की देखरेख के लिए सात पोषक अधिकारी, 3 जोनल अधिकारी, 79 फड़मुंशी और 89 फड़ अभिरक्षकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति अकलतरा के लिए वनपाल श्री भरतलाल घृतलहरे, प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति चांपा के लिए वनपाल श्री अंजनी कुमार यादव, प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति सक्ती के लिए वनपाल श्री जितेन्द्र कंवर, प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति पहरिया के लिए वनपाल श्री मदन कुमार शर्मा, प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति बलौदा के लिए उप वनपाल श्री धरमपाल सिंह तंवर, प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति खिसोरा के लिए वनपाल श्री प्रदीप सिदार और प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति पंतोरा के लिए वनपाल श्री रामकृष्ण बिंझवार को पोषक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह अकलतरा, पहरिया, बलौदा, खिसोरा और पंतोरा समिति के अंतर्गत आने वाले समस्त फड़ के लिए बलौदा वनमंडल के वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री होरेश चंद शर्मा, चांपा समिति के अंतर्गत आने वाले समस्त फड़ के लिए चांपा वनमंडल के वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री आर एस जैन और सक्ती समिति के अंतर्गत आने वाले समस्त फड़ के लिए सक्ती वनमंडल के वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री एम आर साहू को जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में संग्रहण केन्द्रों के लिए 79 फड़मुशियों और 89 फड़ अभिरक्षकों की भी नियुक्ति की गई है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal