जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।राष्ट्रीय कुष्ट उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक मई को एनएलईपी कन्सल्ट सीजी डब्ल्यूएचओ टीम द्वारा भारतीय कुष्ठ निवारक संघ सोंठी घोघरानाला बीएलहोम चांपा और जिला चिकित्सालय जांजगीर के कार्यो का मूल्यांकन किया गया। टीम द्वारा भारतीय कुष्ठ निवारक संघ सोंठी के संरक्षक श्री गणेश दामोदर बापट से मुलाकात कर सोंठी आश्रम में निवासरत कुष्ठमुक्त हुए लगभग 125 मरीजों से सौजन्य भेंट कर उनके ठहरने, भोजन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसी तरह टीम द्वारा घोघरानाला चांपा बस्ती में मरीजों एवं नागरिकों से भेंट कर उनसे आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। मरीजों एवं उनके परिजनों ने बताया कि उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा से निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। इसी क्रम में टीम ने बीएल होम चांपा का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान बीएलहोम चांपा के अधीक्षक श्रीमती अर्चना सराफ ने मरीजों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। अंत में टीम द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला कुष्ठ अधिकारी के साथ बैठक आयोजित कर छुपे कुष्ठ मरीजों का शीघ्र खोज कर उनके उपचार करने की बात कही। इस अवसर पर डाॅ. शिवकुमार, श्री सरवत नकवी मौजूद थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal