Breaking News

दन्तेवाडा:-मुठभेड़ में आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर ढेर…

दन्तेवाडा(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक इनामी नक्सली कमांडर को मार गिराया.राज्य के नक्सल मामलों के महानिदेशक गिरधारी नायक ने गुरुवार को बताया कि दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में पेरपा और मरकामिरास गांव के बीच जंगलों में डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल ने नक्सली माड़वी मुइया उर्फ रोशन (29) को मार गिराया. मुइया नक्सलियों के प्लाटून नंबर 24 का कमांडर था. उस पर आठ लाख रुपये का इनाम था.नायक ने बताया कि किरंदुल थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में डीआरजी और जिला बल का संयुक्त दल गश्त पर निकला था. दल जब पेरपा और मरकामिरास गांव के बीच जंगलों में था तभी नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी.जवाबी कार्रवाई के साथ हुए संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए. अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली जिसमें एक नक्सली का शव और एक 315 बोर बंदूक बरामद हुआ.नायक ने बताया कि मुइया नक्सलियों के बटालियन नंबर एक का सदस्य रह चुका है. उसके खिलाफ सुकमा जिले के बुरकापाल हमले में शामिल होने का आरोप है.गौरतलब है कि राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के बुरकापाल गांव के करीब 24 अप्रैल वर्ष 2017 को नक्सलियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया था. इसमें 25 जवान शहीद हो गए थे.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …