Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-कलेक्टर के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यालय परिसर में सुपोषण प्याऊ स्थापित…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के निर्देश पर चालू ग्रीष्म ऋतु में जिले के लोगों को स्वच्छ एवं साफ पेयजल उपलब्ध कराने  के लिए जगह-जगह प्याऊ स्थापना की जा रही है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखिया के मार्गदर्शन में आज जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यालय परिसर में प्याऊ की स्थापना की गई। इस प्याऊ की स्थापना हो जाने से बाल कल्याण समिति में उपस्थित होने वाले बच्चों एवं परिवार को स्वच्छ एवं साफ पेयजल उपलब्ध होगा। जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यालय में स्थापित सुपोषण प्याऊ को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और प्याऊ  में सही पोषण देश रोशन का श्लोगन अंकित किया गया है। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई से श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, सुश्री पूजा तिवारी, सुश्री एवं ज्योति मिश्रा सहित जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …