बिलासपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।पीआर रामचंद्र मेनन बिलासपुर हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे। लॉ मिनिस्ट्री ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। उनकी नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही फैसला ले लिया था। जस्टिस मेनन केरल हाईकोर्ट के सीनियर जज हैं। अभी तक जस्टिस प्रशांत मिश्रा हाईकोर्ट के प्रभारी मुख्य न्यायाधीश थे।बताया जा रहा है कि पीआर रामचंद्र जल्द ही छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ले सकते हैं।कुछ समय पहले बिलासपुर हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी को लोक आयोग का सदस्य बना दिया गया। इसके चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद प्रभारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस प्रशांत मिश्रा की नियुक्ति की गई। उसके बाद से उन्हीं के पास पदभार है। अब पीआर रामचन्द्र मेनन को नया चीफ जस्टिस बनाया गया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिख कर आगामी पेश किए जाने वाला बजट मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा को 100 बिस्तरीय शासकीय सिविल अस्पताल मे उन्नयन करवाने का कार्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्द्रपुर को 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे उन्नयन करवाने का कार्य को शामिल करवाने का किया मांग…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal