मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।बोकरेल का ग्राम पंचायत भवन के दरवाजा टूट गया है।जिसको ठीक करवाने के लिए सरपंच एंव सचिव व्दारा कोई ध्यान नहीं दी जा रही हैं।बोकरेल ग्राम पंचायत के आश्रित ग्रामो में टाटा,खतराल एंव छतौना शामिल है।पंचायत भवन के टूटे दरवाजा मरम्मत का बाट जाेह रहा है। जिस जगह पंचों को बैठकर विकास की योजना बनानी चाहिए है।उस पंचायत भवन में दिन रात आवारा मवेशी प्रवेश कर आराम करते नजर आते है। पंचायत भवन का दरवाजा टूटने के कारण मवेशी घुस जाते हैं।पंचायत सचिव मुख्यालय में रहने के बजाय अपने निवास मे रहते हैं।वही सरपंच बोकरेल का रहने वाली है।सरपंच ग्राम पंचायत बोकरेल के आश्रित ग्राम खरताल के रहने वाली है।लोगों का कहना है, कि सरपंच और सचिव को पंचायत की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।ग्रामीणो ने विभागीय अधिकारी से निवेदन की है कि इस ओर विशेष ध्यान देकर ग्राम पंचायत बोकरेल के टूटे दरवाजा का मरम्मत करवाकर ठीक करवाईये।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal