रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।आज गुरुवार 2 मई को आयोजित होने वाले पीईटी और पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई है. चिप्स के सर्वर में तकनीकी खराबी के चलते दोनों एक्जाम को स्थगित करना पड़ा है. व्यवसायिक परीक्षा मंडल ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि 30 अप्रैल की रात से चिप्स के सर्वर में खराबी आ गई थी, जिसके चलते सैकड़ों परीक्षार्थियों ने प्रवेश पत्र ही डाउनलोड नहीं कर पाए थे.आज गुरूवार को आयोजित होने जा रहे यह दोनों प्रवेश परीक्षा अब व्यापम के निर्णय के बाद आगामी तिथि घोषित किया जाएगा. उक्त दोनों परीक्षा की आगामी तिथि के निर्धारण के बाद परीक्षार्थियों को व्यापम द्वारा ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा. व्यापमं की ओर से आयोजित पीईटी व पीपीएचटी की परीक्षा 2 मई को दो पालियों में आयोजित होना था. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एंव द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक रखी गई थी. पीईटी की प्रवेश परीक्षा में 341 व पीपीएचटी में 351 परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal
