मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।एक ग्रामीण ने जागरुक होने का परिचय देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश यादव को पत्र भेजा है।उस पत्र मे अपने गांव नावापारा के उप स्वास्थ्य केन्द्र का पर्याप्त लाभ ग्रामीणो को नही मिलने का उल्लेख किया है।पत्र मे लिखे लेख के अनुसार नावापारा का उप स्वास्थ्य केन्द्र कभी कभार ही खुलता है।अधिकांश समय केन्द्र मे ताला लटके रहता है।भवन मे आवश्यक सुविधा होने के बावजूद केन्द्र सम्बंधित कर्मचारी मुख्यालय मे रुकते नही है।ग्रामीणो को उप स्वास्थ्य केन्द्र का लाभ नही मिल पा रहा है।जिसके कारण ग्रामीण बाहर नीजी चिकित्सालय मे उपचार करवाने को मजबूर हो रहे है।जिससे धन एंव समय का फीजूल व्यय हो रहा है।उप स्वास्थ्य केन्द्र का पर्याप्त लाभ दिलवाने आवश्यक पहल करवाने का ग्रामीणो ने निवेदन किया है।इस तरह पत्र मे लिखा गया है।ग्रामीणो के उप स्वास्थ्य केन्द्र सम्बंधित समस्या के बारे मे श्री यादव ने जिलाधीश महोदय को संदेश भेज दिया है।वही नावापारा के ग्रामीणो का उप स्वास्थ्य केन्द्र सम्बंधित समस्या का आवश्यक पहल करवाकर निराकरण करवाने का निवेदन किया है।ताकि नावापारा के ग्रामीणो को उप स्वास्थ्य केन्द्र का पर्याप्त लाभ मिल सके।
Check Also
डभरा-सक्ती:- गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से पीड़ित धुरकोट निवासी अजय कुमार टण्डन के लगभग 10 वर्षीय पुत्र बालक रिमोन टण्डन के उपचार हेतु बिलासपुर संभाग स्तर से आर्थिक सहायता प्रदान करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सह निर्देशक हिन्देश कुमार यादव एवं अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने संयुक्त रुप से संभागायुक्त बिलासपुर संभाग को सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this डभरा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)। गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से …
HKP24News Online News Portal