Breaking News

जांजगीर-चांपा:-मतगणना दिवस 23 मई को मतगणना स्थल क्षेत्रो के सभी प्रकार के मदिरा की दुकाने रहेंगी बंद…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु मतगणना 23 मई को पेण्ड्रीभांठा स्थित पालिटेक्निक कालेज में की जाएगी। इस दिन मतगणना स्थल क्षेत्रो के सभी प्रकार के मदिरा की दुकाने बंद रहेंगी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मतगणना स्थल क्षेत्रो के सभी प्रकार के मदिरा की दुकाने बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने मतगणना के अवसर पर देशी मदिरा दुकान जांजगीर, देशी मदिरा दुकान नैला, देशी मदिरा दुकान खोखरा, देशी मदिरा दुकान पिसौद तथा विदेशी मदिरा दुकान न्यू बस स्टैण्ड जांजगीर एवं नैला स्थित विदेशी मदिरा दुकान को पूर्णतः बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने 23 मई को उक्त सभी क्षेत्रो के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिये पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियो को सख्त निर्देश दिये है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …