मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।शिक्षको के व्दारा मन मौजी नियम कानून कर विद्यालय संचालन करने का मामला खर्री मे सामने आया है।जहां का दौरा सोमवार को सुबह के समय 8 बजे hkp24news.com टीम ने किया।तब विद्यालय का दरवाजा मे ताला लगा था।जब विद्यालय को लेकर जानकारी प्राप्त करने का प्रयास की गयी।तब ग्रामीणो ने बताया कि यहां के शिक्षक मन मौजी तरिका से काम करते है।इन लोगो का आने जाने का कोई निर्धारित समय नही है।जब चाहे तब विद्यालय आते है।मन लगता है,तो विद्यालय से निकल जाते है।इन शिक्षको को बच्चो के भविष्य से कोई मतलब नही है।इनको तो सिर्फ वेतन से ही मतलब होता है।ग्रामीणो ने आगे कहा कि हमारा गांव खर्री सडक से हट कर पिछडा गांव है।वही पालको मे शिक्षा को लेकर जागरुकता का अभाव है।जिसका जम कर फायदा मन मौजी कर शिक्षकगण उठा रहे है।शिक्षको के नियम कानून को किनारे कर मन मौजी कार्य करने का नुकसान विद्यार्थी अभी तक उठाते आ रहे है।ग्रामीणो ने खर्री के शासकीय प्राथमिक विद्यालय का मन मौजी नियम कानून को किनारे कर कार्य करने वाले शिक्षको के खिलाफ जांच उपरांत उचित कार्रवाही करने का निवेदन किया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal