जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर 25 अप्रैल को जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । सीएमएचओ डाॅ. वीके अग्रवाल ने बताया कि शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत समस्त अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमला मलेरिया उन्मूलन के कार्यक्रम में सहयोग करेंगे। जीरो मलेरिया स्टार्ट वीथ मी के थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। उन्होंने मलेरिया के संबंध में बताया कि यह बीमारी मादा एनाफिलिस प्रजाति के मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर साफ पानी में पनपता है। इस मच्छर के लार्वा को समाप्त करने के लिए नीम का धूंआ, मिट्टी तेल अथवा मोबीआइल का प्रयोग किया जा सकता है। इस रोग से बचने के लिए स्वयं का बचाव जरूरी है। इसके लिए रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा घर के दरवाजे और खिड़कियों के सामने नेट लगाना चाहिए। डाॅ. अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में मलेरिया की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है। जिले में वर्ष 2000 में 5330 मलेरिया केस चिन्हांकित किया गया था। मलेरिया पीड़ितों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2018 में मात्र 585 मलेरिया पीड़ित चिन्हांकित किये गये। वर्ष 2030 तक मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal