Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-आम फल नीलामी के लिए तिथियां निर्धारित…

जांजगीर-चांपा(एच के पी 24 न्यूज)।जिले के 9 शासकीय उद्यान रोपणी  के आमफल बहार की  नीलामी के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई है। उद्यान विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि नीलामी के लिए बंद निविदा आमंत्रित की गई है। फलन की स्थिति एवं नीलामी की शर्ताे की जानकारी के लिए कार्यालयीन दिवस में रोपणियों में जाकर अवलोकन किया जा सकता है। शासकीय उद्यान रोपणी डोड़की सक्ती के लिए एक मई और चारपारा बलौदा के लिए 2 मई निर्धारित की गई है। इसी प्रकार भूतहा-मालखरौदा के लिए 3 मई, मुड़पार-पामगढ के लिए 6 मई, पुटपुरा के लिए 7 मई, करनौद बम्हनीडीह के लिए 8 मई, कचंदा-जैजैपुर के लिए 9 मई, चुरतेली-डभरा के लिए 10 मई और अकलरा-अमोरा के लिए 14 मई की तिथियां नीलामी के लिए निर्धारित की गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …