जांजगीर चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ के निर्देश पर ग्रामीण अंचलों के लोगों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विगत माह मार्च में बिगड़े हुए हेण्डपम्पों के मरम्मत और सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मैदानी अमलों द्वारा विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर खराब हुए 774 हेण्डपम्पों का सुधार कर चालू किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री हरि सिंह मरकाम ने बताया कि विशेष अभियान के तहत विकासखण्ड डभरा में 70, विकासखण्ड मालखरौदा में 64, विकासखण्ड सक्ती में 79, विकासखण्ड जैजैपुर में 81, विकासखण्ड बम्हनीडीह में 96, विकासखण्ड नवागढ़ में 68, विकासखण्ड अकलतरा में 110, विकासखण्ड बलौदा में 99 एवं विकासखण्ड पामगढ़ में 107 बिगड़े हुए हेण्डपम्पों का मरम्मत एंव सुधार कर प्रारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि बिगड़े हुए हेण्डपम्पों का सुधार का कार्य जारी है। बिगड़े हुए हेण्डपम्पों की सूचना मिलते ही मैदानी स्तर के अमलों द्वारा तत्काल सुधार किया जा रहा है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal