Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-कलेक्टर ने दी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर बधाई…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान होेने पर आम जनता, मतदाता समस्त अधिकारी-कर्मचारियो, पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को अपनी बधाई दिया।उन्होंने कहा है कि जिले के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बेखौफ एवं निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसके लिए वे सभी बधाई के पात्र है। इसके साथ ही उन्होंने स्वीप कार्यक्रमो के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान के लिए प्रेरित करने में आगे आने वाले समाजसेवी संस्थाओ जनप्रतिनिधियों, स्कूल एवं कालेज के विद्यार्थियों और आम जनता के प्रति भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने आदर्श एवं संगवारी मतदान केन्द्रों में तैनात महिला मतदान दलों और दिव्यांग मतदान दलों का भी सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिख कर आगामी पेश किए जाने वाला बजट मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मालखरौदा को 100 बिस्तरीय शासकीय सिविल अस्पताल मे उन्नयन करवाने का कार्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्द्रपुर को 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे उन्नयन करवाने का कार्य को शामिल करवाने का किया मांग…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …