जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए मंगलवार 23 अप्रैल को सुबह 7 बजे शायं 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। इसके लिए जिले के 1407 मतदान केन्द्रों में मतदान की प्रक्रिया की जाएगी। जिले में रिजर्व बल सहित 8 हजार 80 मतदान दल के सदस्यों को तैनात किया गया है। प्रत्येक मतदान दल में पीठासीन अधिकारी सहित कुल 5 सदस्य हैं। इनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराया गया है। मतदान दल एवं सुरक्षा बलों के परिवहन के लिए 794 छोटे-बड़े वाहनों की व्यवस्था की गई है।जांजगीर के शासकीय पालिटेक्निक भवन और सक्ती के नंदेलीभांठा स्थित शासकीय आईटीआई भवन में बनाये गये स्ट्रांग रूम से मतदान सामाग्री का वितरण किया गया। मतदान केन्द्रों में जाने के लिए मतदान दलों मंे भारी उत्साह देखा गया। जांजगीर के स्ट्रांग रूम से अकलतरा, पामगढ़ और जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को मतदान सामाग्री प्रदान की गई। इसी प्रकार सक्ती के स्ट्रांग रूम से सक्ती, जैजैपुर और चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों मतदान दलों ने सामाग्री प्राप्त किया। मतदान दलों ने सामाग्री प्राप्त कर निर्धारित वाहन से अपने मतदान केन्द्र तक पहुंचेंगे। इसके लिए रूट चार्ट भी निर्धारित है। मतदान दलों के साथ सुरक्षा बल भी रहेंगे। स्ट्रांग रूम परिसर में बेरिकेटिंग, पेयजल व्यवस्था, कुलर, केन्टीन आदि की व्यवस्था की गई है। मतदान के पश्चात मतदान दल स्ट्रांग रूम में सामाग्री वापस करेंगे। सक्ती स्ट्रांग रूम में सामाग्री वापसी पश्चात एकत्रित सामाग्री को जांजगीर स्ट्रांग रूम में लाकर मतगणना तिथि तक सुरक्षित रखा जाएगा।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal