बीजापुर(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नक्सली लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान गड़बड़ी फैलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. लेकिन सुरक्षाबल उनके मंसूबों पर पानी फेरते जा रहे हैं. इसी कड़ी में रविवार को बीजापुर में एक लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली समेत 15 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. सभी नक्सलियों ने बीजापुर एसपी गोवर्धन ठाकुर और CRPF 85 बटालियन के सीओ सुधीर कुमार के सामने सरेंडर किया.आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों (Naxalites) में एक CNM अध्यक्ष, 5 मिलिशिया सदस्य, 8 DKAMS अध्यक्ष और एक RPC सदस्य शामिल हैं. इनमें से 3 पुरुष माओवादियों ने 3 भरमार बंदूक के साथ समर्पण किया.इससे पहले बीजापुर (Bijapur) जिले के पामेड़ इलाके में दो नक्सलियों को मार गिराया गया है. बीजापुर के एसपी गोवर्धन ठाकुर ने इसकी पुष्टि है. उन्होंने बताया कि बताया कि नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ पुलिस और ग्रेहाउंड की टीम ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया था. इसी दौरान नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें दो नक्सली मारे गए. मारे गए नक्सलियों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal