जांजगीर-चाम्पा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा चुनाव के तीसरे और प्रदेश के अंतिम चरण में सात लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार-प्रसार रविवार शाम यानी आज शाम 5 बजे से थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन के जरिए वोटरों को आखिरी लम्हों में रिझाने की कोशिश करेंगे।तीसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर, कोरबा, रायगढ़ तथा सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। सातों सीट पर 123 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 18 महिलाएं और 105 पुरुष प्रत्याशी हैं।लोकसभा निर्वाचन के तीसरे चरण में 123 अभ्यार्थी रायपुर और बिलासपुर में 25, दुर्ग में 21, कोरबा में 13, रायगढ़ में 14, जांजगीर में 15 तथा सरगुजा में 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे अधिक बिलासपुर और रायपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 25 प्रत्याशी हैं। वहीं सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के लिए सबसे कम 10 अभ्यर्थी हैं।रायपुर में 2339, रायगढ़ में 2324, सरगुजा में 2148, बिलासपुर में 2213, कोरबा में 2007, दुर्ग में 2172 और जांजगीर चांपा में 2172 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। करीब 1 करोड़ 27 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।रायपुर लोकसभा सीट में सबसे ज्यादा 21 लाख 11 हजार वोटर हैं। कुल मतदाताओं में 64 लाख 16 हजार 252 पुरुष, 62 लाख 96 हजार 992 महिला तथा 572 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।तीसरे चरण में मतदान के लिए 15 हजार 408 बूथ बनाए गए हैं। शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए 15 हजार 408 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए भी इस 90 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
Check Also
सक्ती:- स्वच्छता के साथ किफायती कीमत पर अपने-अपने कार्यो से कलेक्टोरेट पहुंचने वाले लोगो को गुणवत्तायुक्त भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध करवाने कलेक्टोरेट परिसर मे गढ कलेवा सेंटर खुलवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के फाउण्डर सह डायरेक्टर हिन्देश कुमार यादव ने कलेक्टर को लिखा पत्र…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।स्वच्छता के साथ किफायती कीमत पर अपने-अपने कार्यो से कलेक्टोरेट …
HKP24News Online News Portal