Breaking News

मालखरौदा-बुन्देली का शास.पूर्व माध्य.शाला के छात्र-छात्रा पढने-लिखने निर्धारित समय मे पहुंचे विद्यालय,विद्यार्थियो के साथ hkp24news.com की टीम सुबह 8:45 बजे तक शिक्षको का राह देखते रहे,पर विद्यार्थियो को पढाने-लिखाने के मंशा से विद्यालय मे उपस्थित नही हुए कोई भी शिक्षक…

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।वर्तमान मे गर्मी को ध्यान मे रखते हुए विद्यालय का संचालन सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक होना है।सुबह विद्यालय का संचालन करने के आदेश का बुन्देली के शास.पूर्व माध्य.विद्या.का शिक्षकगण धज्जिया उडा रहे है।शनिवार 20 अप्रैल को सुबह करीब 8 बजे हमारा एचकेपी 24 न्यूज बुन्देली पहुंच गया था।वहां संचालित होने वाला शास.पूर्व माध्य.विद्या.तो जरुर खुल गया था।वही छात्र-छात्रा भी विद्यालय मे नजर आ रहे थे।लेकिन कोई भी शिक्षक विद्यालय मे उपस्थित नही हुए थे।छात्र-छात्रा पढने-लिखने एंव सीखने के मंशा से विद्यालय पहुंचे थे।लेकिन कोई भी शिक्षक विद्यालय मे उपस्थित नही हुआ था।जिसके कारण उपस्थित सभी विद्यार्थी निराश नजर आ रहे थे।विद्यार्थियो के साथ ही हमारा एचकेपी 24 न्यूज टीम सुबह 8:45 बजे तक शिक्षको के विद्यालय आने का इंतजार किए थे।लेकिन उतना समय तक कोई भी शिक्षक विद्यालय मे उपस्थित नही हुआ था।शिक्षको के मन मौजी एंव लापरवाही शैली से कार्य करने का खामियाजा विद्यार्थियो को भुगतने को पड रहा है।ऐसे लापरवाह शिक्षको पर जांच उपरांत उचित कार्रवाही करने का अति आवश्यकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …