Breaking News

मालखरौदा-सकर्रा का भांठापारा के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला में निर्धारित समय के करीब एक घण्टा पूर्व लटका मिला ताला…आखीर क्यूं निर्धारित समय के पूर्व विद्यालय मे लगा दी ताला?सवाल का जवाब देने के लिए कोई भी शिक्षक-शिक्षिका नही थे उपस्थित…

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।वर्तमान मे सरकारी विद्यालयो का संचालन सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक की जानी है।लेकिन नियमानुसार समय पर विद्यालय का संचालन नही करने का मामला सकर्रा मे सामने आया है।जहां के भांठापारा मुहल्ला में संचालित होने वाला शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय मेझ शनिवार 20 अप्रैल को सुबह करीब 10:10 बजे लटका मिला।जब हमारा एचकेपी 24 न्यूज टीम ने विद्यालय को निममानुसार समय से करीब एक घण्टा पहले अवकाश देने के कारण को जानने का प्रयास किया।तब विद्यालय के आस पास कोई भी विद्यार्थी नजर नही आ रहा था।वही कुछ नागरीक नजर आ रहे थे।जिनसे पूछा गया,कि विद्यालय का दरवाजा खुला भी था या नही?तब उन लोगो ने कहा कि गांव के अंतिम क्षोर मे यह विद्यालय है।जहां आम तौर पर बाहर से कोई भी जांच पडताल के लिए बहुंत कम ही आते है।जिसके कारण विद्यालय मे पदस्थ शिक्षक-शिक्षिका नियम कानून को किनारे कर अपने खुद का बनाए नियम कानून के अनुसार कार्य करते है।जिसका खामियाजा विद्यार्थियो को भुगतने को पडता है।विभागियो अधिकारियो को ऐसे विद्यालय पर विशेष नजर रख कर सुधार हेतु विशेष प्रयास करने का आवश्यकता है।ताकि शिक्षक लापरवाही न बरत सके।वही विद्यालय मे पढाई-लिखाई कार्य हो सके।जिसका लाभ विद्यार्थियो को मिल सके।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …