जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज शनिवार 20 अप्रैल को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जोनल अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारियों की बैठक लेकर मतदान दिवस के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि मतदान को सुव्यवस्थित ढंग संपन्न कराने के लिए सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। मतदान दिवस के कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध है। जिले के 300 मतदान केन्द्रो में वेबकास्टिंग के माध्यम से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा माईक्रो आब्जर्वर के माध्यम से सतत् रिपोर्ट ली जाएगी। रिजर्व मतदान दल एवं रिजर्व ईव्हीएम व व्हीव्हीपैट की भी व्यवस्था है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एवं प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी श्री अजीत वसंत, चांपा एसडीएम श्री राहुल देव, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, डिप्टी डीईओ श्री बजरंग दुबे उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal