जांजगीर-चांपा (एचकेपी 24 न्यूज)।जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में आज जांजगीर पालिटेक्निक भवन से तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपयोग होने वाले ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट को सक्ती के लिए रवाना किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्द्रपुर, सक्ती व जैजैपुर के मतदान दलों को सामाग्री वितरण सक्ती के स्ट्रांग रूम से किया जाएगा। मशीनों के परिवहन की जिम्मेदारी सक्ती एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा को दी गई है। ईव्हीएम प्रभारी श्री भानूप्रताप मिरी ने बताया कि वाहनों की मानिटरिंग के लिए जीपीएस सिस्टम लगायी गई है। साथ ही परिवहन के दौरान सुरक्षा बल भी तैनात रहेंगे। स्ट्रांग रूम में जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत उपस्थित थे।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal