जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा के लिए 23 अपै्रल को होने वाले मतदान के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 23 अपै्रल मंगलवार को जांजगीर -चांपा संसदीय क्षेत्र के 2 हजार 172 मतदान केन्द्रों मे 18 लाख 93 हजार 537 मतदाता लोकसभा सदस्य के निर्वाचन के लिए मतदान करेंगे। इनमें जांजगीर-चांपा जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्र अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, जैजैपुर, चन्द्रपुर और पामगढ़ के 12 लाख 70 हजार 659 और बलौदाबाजार-भांटापारा जिले के दो विधानसभा क्षेत्र बिलाईगढ़ एवं कसडोल के 6 लाख 22 हजार 878 मतदाता शामिल हैं। ये सभी मतदाता जांजगीर-चांपा जिले के 1407 और बलौदाबाजार-भांटापारा जिले के दो विधानसभा बिलाईगढ़ एवं कसडोल के 765 मतदान केन्द्रों में मतदान करेंगे।लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा के लिए 18 लाख 93 हजार 537 मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होंगे। इनमें जांजगीर-चांपा जिले के विधानसभा अकलतरा के 1 लाख 6 हजार 784 पुरूष, 1 लाख 1 हजार 338 महिला, विधानसभा जांजगीर-चांपा के 1 लाख 6 हजार 562 पुरूष, 1 लाख 1 हजार 504 महिला, विधानसभा सक्ती के 1 लाख 2 हजार 760 पुरूष, 98 हजार 998 महिला, विधानसभा चन्द्रपुर के 1 लाख 9 हजार 733 पुरूष, 1 लाख 8 हजार 887 महिला, विधानसभा जैजैपुर के 1 लाख 19 हजार 677 पुरूष, 1 लाख 14 हजार 751 महिला और विधानसभा पामगढ़ के 1 लाख 3 हजार 387 पुरूष एवं 96 हजार 260 महिला मतदाता तथा बलौदाबाजार-भांटापारा जिले के विधानसभा बिलाईगढ़ के 1 लाख 42 हजार 940 पुरूष 1 लाख 40 हजार 240 महिला तथा विधानसभा कसडोल के1 लाख 77 हजार 438 पुरूष एवं 1 लाख 68 हजार 260 महिला मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
Check Also
सक्ती:- स्वच्छता के साथ किफायती कीमत पर अपने-अपने कार्यो से कलेक्टोरेट पहुंचने वाले लोगो को गुणवत्तायुक्त भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध करवाने कलेक्टोरेट परिसर मे गढ कलेवा सेंटर खुलवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के फाउण्डर सह डायरेक्टर हिन्देश कुमार यादव ने कलेक्टर को लिखा पत्र…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।स्वच्छता के साथ किफायती कीमत पर अपने-अपने कार्यो से कलेक्टोरेट …
HKP24News Online News Portal