मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।वर्तमान मे गर्मी को ध्यान मे रखते हुए 1 अप्रैल से विद्यालय संचालन करने का समय सुबह 7:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक कर दी गयी है।विद्यार्थी तो नियमानुसार विद्यालय खुलने का समय पर विद्यालय पहुंच जा रहे है।लेकिन शिक्षको व्दारा नियमानुसार समय पर विद्यालय नही पहुंचने का मामला बुन्देली में सामने आया है।जब एचकेपी 24 न्यूज टीम शनिवार 20 अप्रैल को सुबह 8 बजे बुन्देली में संचालित होने वाला शासकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचे थे।तब विद्यालय मे ताला लटका हुआ था।वही विद्यार्थीगण इधर-उधर घूमते नजर आ रहे थे।उनको विद्यालय के दरवाजा खुलने का इंतजार था।लेकिन विद्यालय का दरवाजा एचकेपी 24 न्यूज टीम के उपस्थिति मे करीब सुबह 8 बज कर 30 मिनट तक नही खुला।इससे निराश दुखी होकर विद्यार्थी अपने-अपने घर जाने लगे थे।शिक्षको का लापरवाही एंव मन मौजी शैली का कारण पढने-लिखने के मंशा से विद्यालय पहुंचने वाले विद्यार्थी बीना पढाई-लिखाई किए घर जाने को मजबूर हो रहे थे।वही विद्यालय मे मिलने वाला निःशुल्क मध्यान्ह भोजन सुविधा का लाभ भी विद्यार्थियो को नही मिल पा रहा है।विद्यालय मे पदस्थ शिक्षको के मन मौजी शैली का नुकसान सीधे तौर पर विद्यार्थियो को उठाना पड रहा है।शिक्षको व्दारा लापरवाही बरतने के कारण ही सरकारी विद्यालय को लेकर समाज मे नकारात्मक संदेश जाता है।वही अधिकांश पालक भी सरकारी विद्यालय मे पढाने-लिखाने ज्यादा रुची नही लेते है।ऐसे शिक्षक अपने लापरवाह कार्य शैली के कारण अपने पदस्थ सरकारी विद्यालय का स्तर ऊंचा करने के बजाय गिराने हर संभव कोशिश कर रहे है।ऐसे लापरवाह मन मौजी कार्य करने वाले शिक्षको के खिलाफ विभागीय अधिकारियो को जांच कर उचित कार्रवाही करने का आवश्यकता है।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal