Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् अभिभावको ने मतदान के लिए 10 हजार शपथ पत्र पर किए हस्ताक्षर…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में किया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के लिए चांपा एसडीएम श्री राहुल देव को जिला नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूली विद्यार्थियों के माध्यम से अभिभावको को भी मतदान के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया। जिले के शासकीय स्कूलो के विद्याथियों को शपथ पत्र दिया गया था।जिसमें  अभिभावकों से हस्ताक्षर कर जमा करवाना था। छात्रों ने अपने अभिभावकों से हस्ताक्षर करवाकर 10 हजार शपथ पत्र स्कूल में जमा किए हैं। शपथ पत्र में जागरूक एवं जिम्मेदार होने के नाते मतदान करने की बात कही गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …